बॉलिवुड ऐक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) जल्द ही एक साथ नजर आने वाले हैं। जी हां, दोनों एक ऐड में साथ में दिखेंगे। हाल में ही विज्ञापन शूट से वरुण धवन और पलक तिवारी का वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों जबरदस्त डांस () करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैन क्लबों ने इस वीडियो को शेयर किया है। इंटरनेट पर सामने आए वीडियो में पलक तिवारी रेड सीक्वेंस बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं वरुण धवन ब्लू टी-शर्ट जैकेट और ब्लैक पैंट्स में दिख रहे हैं। दोनों साथ में डांस कर रहे हैं और उनके पीछे कई बैकग्राउंड डांसर भी नजर आ रहे हैं। दोनों को एक कोरियोग्राफर गाइड भी कर रहे हैं। फिलहाल ये सामने नहीं आया है कि ये किस ऐड से जुड़ा वीडियो है और कब तक रिलीज होगा। पहली बार पलक तिवारी वरुण धवन के साथ किसी प्रोजेक्ट में नजर आएंगी। दोनों के ही फैंस ही उन्हें साथ में देखकर काफी एक्साइटिड हैं। सोशल मीडिया पर पलक तिवारी के फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'पलक पूरी तरह से सुपर हिरोइन बनने के लिए तैयार हैं।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'पलक और वरुण धवन की जोड़ी एकदम परफेक्ट लग रही हैं। दोनों की जोड़ी किसी फिल्म या वेब सीरीज में खूब जचेगी।' वरुण धवन के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह अनिल कपूर, कियारा आडवाणी, और नीतू कपूर के साथ 'जुग-जुग जियो' में नजर आएंगे। इसके अलावा वह अमर कौशिक की हॉरर-कॉमेडी 'भेड़िया' में कृति सैनन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। वरुण धवन की झोली में श्रीराम राघवन की 'इक्कीस' भी है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/aS8BXfh2x
via IFTTT
No comments:
Post a Comment