Thursday, February 3, 2022

'Gangubai Kathiawadi' ट्रेलर इवेंट पर Alia Bhatt को अपनी रॉल्स रॉयल कार दिखाते नजर आए Ajay Devgn

फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' (Gangubai Kathiawadi) के ट्रेलर लॉन्च से पहले एक इवेंट में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपने तेवर और अंदाज के लिए कैमरों के सामने छाई रहीं। इस ट्रेलर लॉन्ट इवेंट में आलिया भट्ट के अलावा अजय देवगन और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली भी नजर आए। इस मौके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आया है जिसमें अजय देवगन आलिया भट्ट को अपनी लग्ज़री कार रॉल्स रॉयास (Rolls Royce) दिखाते नजर आए। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में आलिया भट्ट आइवरी साड़ी में नजर आईं। इस मौके पर अपने किरदार के रंग में पूरी तरह से रंगी दिख रही थीं आलिया। बालों का जूड़ा, माथे पर बिन्दी और साड़ी में अपने फिल्मी लुक को जमकर टक्कर दे रही थीं। इतना ही नहीं, वहां मौजूद लोगों तब वाह वाह कह उठे जब आलिया भट्ट ने 'गंगूबाई काठियावड़ी' में अपने किरदार की ही तरह हाथ उठाकर पीछे मुड़कर नमस्कार वाला सिग्नेचर पोज़ दिया। कैमरे के सामने आलिया भट्ट ने अजय देवगन के साथ कई खूबसूरत पोज़ दिए। बता दें कि इस फिल्म का ट्रेलर 4 फरवरी को रिलीज़ हो रहा है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/XTQVAEn
via IFTTT

No comments:

Post a Comment