इस वक्त करण जौहर () की फिल्म '' () पर कोरोना ने अटैक किया है। हाल ही ऐक्ट्रेस शबाना आजमी () इसकी चपेट में आ गई थीं। अब जया बच्चन ( covid positive) भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। 2020 में जया बच्चन की पूरी फैमिली को कोरोना हो गया था। हालांकि उस वक्त ऐक्ट्रेस सुरक्षित थीं, लेकिन इस बार वह भी कोविड से बच नहीं पाईं। 'बॉलिवुड हंगामा' की रिपोर्ट के मुताबिक, शबाना आजमी और जया बच्चन के कोविड पॉजिटिव होने से करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग प्रभावित हो गई है। दोनों ही ऐक्ट्रेसेस का फिल्म में अहम रोल है। इस फिल्म का अगला शूटिंग शेड्यूल दिल्ली का था, लेकिन अब इसे पोस्टपोन कर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक सोर्स ने बताया कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का शूट शेड्यूल 2 फरवरी से 14 फरवरी तक चलना था। लेकिन पहले शबाना आजमी और अब जया बच्चन के कोविड पॉजिटिव होने से शूटिंग रोक दी गई है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/UYM28ur
via IFTTT
No comments:
Post a Comment