Friday, November 19, 2021

Video बना रहे फैन का जॉन अब्राहम ने छीना मोबाइल फोन, फिर जो हुआ वो देखने लायक है

बॉलिवुड के हैंडसम हंक (John Abraham) इन दिनों अपनी फिल्‍म '' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जॉन स्‍कूटी पर बैठे एक फैन का मोबाइल फोन छीनते () हुए नजर आ रहे हैं। यह लड़का अपने दोस्त के साथ स्कूटी पर बैठा था और फ्रंट कैमरे से जॉन का वीडियो बना रहा था। जॉन वीडियो में स्‍कूटी के पीछे से सड़क पर टहलते हुए आ रहे थे। वीडियो में आगे जो हुआ, वह मजेदार है। दरअसल, मोबाइल छीनने के बाद जॉन अब्राहम आराम से आगे बढ़ जाते हैं और कैमरे पर फैन के लिए एक मेसेज भी रिकॉर्ड करते हैं। वीडियो को पहले पहल देखकर ऐसा लगता है कि जॉन ने गुस्‍से में फोन छीना है। लेकिन इसके बाद वह मोबाइल कैमरे में देखकर कहते हैं, 'हाय, कैसे हैं आप? आप लोग ठीक हैं? वो मेरे दोस्त हैं।' जॉन मेसेज रिकॉर्ड करने के बाद फोन उन लड़कों को वापस कर देते हैं। जॉन के इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर तमाम तरह के रिएक्‍शन आ रहे हैं। यूजर्स जॉन की विनम्रता की तारीफ कर रहे हैं। जॉन अब्राहम जल्‍द ही 2018 में रिलीज अपनी फिल्‍म ‘सत्यमेव जयते’ के सीक्वल ‘सत्यमेव जयते 2’ () में नजर आने वाले हैं। फिल्‍म का ट्रेलर और गानों को अच्‍छा रेस्‍पॉन्‍स मिला है। खास बात यह है कि फिल्‍म में जॉन डबल नहीं, बल्‍क‍ि ट्रिपल रोल में हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3qXv9sd
via IFTTT

No comments:

Post a Comment