Friday, November 19, 2021

Bob Biswas में अभ‍िषेक बच्‍चन ने बदला रूप, किलर को देख कांप जाएगी रूह, देखें Trailer

बॉलिवुड ऐक्टर की आने वाली फिल्म 'बॉब बिस्वास' पिछले काफी समय से चर्चा में है। अब फाइनली इसका ऑफिशल ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में का कैरेक्टर कैसे बना यही दिखाया गया है। बॉब बिस्वास का कैरेक्टर 2012 में आई सुजॉय घोष की फिल्म 'कहानी' में सामने आया था जिसमें उसका सामना विद्या बालन से होता है। 'कहानी' में यह किरदार शाश्वत चटर्जी ने निभाया था। अब इस किरदार में अभिषेक बच्चन नजर आने वाले हैं। बॉब बिस्वास कोलकाता का मशहूर सुपारी किलर है लेकिन वह अपना अतीत भूल चुका है। इसके बाद अपने परिवार से मिलता है मगर अब वह किसी को मारे या नहीं इसी उधेड़बुन में है। अभिषेक फिल्म में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। देखें, ट्रेलर: दिया अन्नपूर्णा घोष के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के अलावा चित्रांगदा सिंह मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों के बजाय केवल ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। 'बॉब बिस्वास' 3 दिसंबर 2021 को Zee5 पर रिलीज किया जाएगा।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3kTGrcX
via IFTTT

No comments:

Post a Comment