Sunday, November 21, 2021

शादी में Patralekhaa ने भी भरी थी Rajkummar Rao की मांग, मजेदार Wedding Video वायरल

() और () ने बीते 15 नवंबर को चंडीगढ़ में सात फेरे लिए। कपल ने अब अपना वेडिंग वीडियो (Wedding Video) रिलीज किया है, जो काफी इमोशनल है। वीडियो की शुरुआत राजकुमार राव से होती है। वह शादी के मंडप में खड़े हैं और पत्रलेखा को अपनी ओर बढ़ते हुए देख रहे हैं। दुल्‍हन के करीब आते ही दूल्‍हे राजा राजकुमार भी सीटियों और तालियों से अपनी माशूका का स्‍वागत करते हैं। वीडियो में फेरों के वक्‍त राजकुमार का डांस भी है और जन्‍म-जन्‍मांतर के लिए साथ रहने की कस्‍में भी। लेकिन सबसे खूबसूरत पल वह है, जब पत्रलेखा भी राजकुमार के माथे पर स‍िंदूर लगाती हैं। 'जैसे ये जन्‍म-जन्‍मांतर का रिश्‍ता हो'शादी के मंडप में पत्रलेखा, राजकुमार राव से कहती हैं, 'राज, 11 साल हुए हैं, लेकिन मुझे ऐसा लगता है जैसे मैं आपको जन्‍मों से जानती हूं। मुझे पक्‍का यकीन है कि यह कई जन्‍मों की बात है।' वीडियो में राजकुमार की आवाज भी वॉइसओर के तौर पर आती है, जहां वह पत्रलेखा के लिए कहते हैं कि 10-11 साल हो गए हैं, लेकिन ऐसा लगता है‍ जैसे उन्‍होंने अभी-अभी डेटिंग शुरू की है। राजकुमार कहते हैं, 'हम एक-दूसरे का साथ इस कदर पसंद करते हैं कि हमने सोचा चलो पति-पत्‍नी बन जाते हैं।' फेरों के वक्‍त नाचते दिखे राजकुमार वीडियो में आगे दोनों एक-दूसरे को वरमाला पहनाते हैं। फेरे के वक्‍त गले मिलते हैं। राजकुमार नाचते हैं। वीडियो के अंत में राजकुमार पत्रलेखा की मांग भरते हैं और पत्रलेखा से भी ऐसा करने को कहते हैं। राजकुमार राव ने इंस्‍टाग्राम पर इस वेडिंग वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है 'Us' यानी 'हम', साथ में एक हार्ट इमोजी भी है। सिलेब्रिटीज ने भी बरसाया प्‍यारवीडियो पर फिल्‍मी दुनिया से कई सिलेब्रिटीज ने कॉमेंट किया है। कृति सैनन लिखती हैं, 'बहुत खूबसूरत।' भूमि पेडनेकर ने लिखा है, 'Awwww जस्‍ट ब्‍यूटिफुल।' फराह खान भी शादी में शरीक होने के लिए चंडीगढ़ पहुंची थीं। वह लिखती हैं, 'मेरी आंखों में फिर से आंसू आ गए।' राजकुमार राव और पत्रलेखा के वेडिंग वीडियो को 'द वेडिंग फिल्‍मर' नाम की उसी टीम ने शूट किया है, जिसने विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा के शादी का वीडियो तैयार किया था।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3FF3Y9k
via IFTTT

No comments:

Post a Comment