फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर' से मशहूर हुईं ऐक्टर पहली बार मां बन गई हैं। सोमवार को फ्रीडा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेटे के साथ तस्वीर शेयर की हैं। उन्होंने अपने बेटे का नाम रूमी-रे रखा है। फ्रीडा ने अपने अलावा अपने पति कॉरी ट्रान की तस्वीर भी शेयर की हैं। फ्रीडा ने अपनी और अपने पति कॉरी के बर्थडे पर ये तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'हैपी बर्थडे डैडा कॉरी। मेरे पति, दोस्त, जीवनसाथी मैं तुम्हारा बर्थडे सेलिब्रेट करती हूं। तुम्हारा केवल पिता नहीं बल्कि सुपर-डैड बनना मुझे इमोशनल करता है और खुशी से भर देता है। यह नींद के लिए बेचैन मां को भी थोड़ा आराम देता है और तुम्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि मैं इसकी कितनी तारीफ करती हूं। मैं शुक्रगुजार हूं। रूमी-रे तुम बेहद किस्मत वाले लड़के हो।' कॉरी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'जन्मदिन का सबसे अच्छा तोहफा। हमारे स्वीट बॉय के लिए शुक्रिया। मैं हर दिन और ज्यादा तुम्हें चाहने लगा हूं। रूमी-रे को जन्म देता तुम्हें देखना सच में चमत्कार था, तुम एक योद्धा हो।' बता दें कि फ्रीडा और कॉरी ने साल 2020 में कोरोना के दौरान ही शादी की थी। इनकी शादी बिल्कुल गुप्त तरीके से हुई थी। उन्होंने बिना प्लानिंग के सादगी के साथ शादी कर ली थी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/30M04wg
via IFTTT
No comments:
Post a Comment