बॉलिवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे के ड्रग्स केस से जुड़े बॉम्बे हाई कोर्ट के बेल ऑर्डर के सामने आने के बाद डायरेक्टर ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो () पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। बॉम्बे हाई कोर्ट के बेल ऑर्डर में साफ तौर पर कहा गया है कि आर्यन खान के खिलाफ कोई भी ठोस सबूत हासिल नहीं कर सकी है और इसी आधार पर उन्हें जमानत पर रिहा किया गया है। सोशल मीडिया पर एनसीबी की आलोचना करते हुए राम गोपाल वर्मा ने लिखा, 'आर्यन खान की बेगुनाही सामने आने के बाद यह लोकतंत्र पर बहुत बड़ा मजाक है कि जांच एजेंसियों को अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल करने के लिए जवाबदेह नहीं बनाया गया है। अगर यह शाहरुख खान के बेटे के साथ हो सकता है तो आम लोगों के साथ क्या होगा भगवान जाने?' राम गोपाल वर्मा ने हाई कोर्ट के बेल ऑर्डर की कटिंग को शेयर करते हुए लिखा, 'आर्यन खान के केस में 2 अलग-अलग कोर्ट के फैसलों की तुलना करना डरावना है। इससे सवाल उठता है कि आखिर कोई न्याय व्यवस्था पर विश्वास कैसे कर सकता है।' बता दें कि केवल राम गोपाल वर्मा ही नहीं बल्कि डायरेक्टर संजय गुप्ता, कमाल आर खान, शाहीन भट्ट, फराह खान जैसे अन्य लोगों ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर आर्यन खान के कोर्ट ऑर्डर में उन्हें बेगुनाह बताए जाने का जिक्र किया है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3cyz0Ds
via IFTTT
No comments:
Post a Comment