बॉलिवुड में कई सुपरहिट फिल्में देने वाले ने फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे कर लिए हैं। फिल्म इंडस्ट्री के सितारे, अजय के दोस्त और फैन्स उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। अजय देवगन के साथ कई सफल फिल्मों में काम कर चुके ने भी पुराने दिन याद करते हुए उन्हें बधाई दी है। अक्षय कुमार ने अजय देवगन के लिए लिखा, 'मुझे याद है जब हम नए थे, मैं और तू साथ जुहू बीच पर मार्शल आर्ट्स प्रैक्टिस करते थे और तब तुम्हारे पिता हमें ट्रेनिंग दिया करते थे। क्या दिन थे यार। और इसी तरह फूल और कांटे को आए 30 साल को हो गए। समय कितनी तेजी से निकलता है। दोस्ती बरकरार रहे।' अक्षय ने इस पोस्ट के साथ 'सूर्यवंशी' के सेट की एक तस्वीर भी शेयर की है। अक्षय से पहले ने भी अपने साथ कई फिल्मों में काम कर चुके अजय देवगन को बधाई दी थी। बिग बी ने लिखा, 'अजय देवगन ने फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे कर लिए, 22 नवंबर को ही उनकी पहली फिल्म फूल और कांटे रिलीज हुई थी। मीठा बोलने वाले, ज्यादा तंग नहीं करने वाले और फिर भी जुनून से भरे हुए। अजय को मेरी बधाई। ईश्वर करे आप अगले 70 सालों तक ऐसे ही काम करते रहें।' वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल में अजय देवगन फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आए थे। अब वह जल्द ही 'मैदान', 'थैंक गॉड', 'RRR' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2ZbnFpP
via IFTTT
No comments:
Post a Comment