मशहूर प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) 6 महीने पहले एक प्यारे से बेटे की मां बनी थीं। उन्होंने 22 मई को बेटे को जन्म दिया था और यह गुड न्यूज फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की थी। अब 6 () महीने का हो गया है। श्रेया ने इस मौके पर बेटे देवयान की प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने साथ में बेटे देवयान की तरफ से फैन्स के लिए एक प्यारा नोट भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। श्रेया घोषाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे देवयान की तस्वीरें शेयर कर लिखा है, 'हैलो मेरा नाम देवयान है और मैं आज 6 महीने का हो गया हूं। फिलहाल मैं अपने आसपास की दुनिया को एक्सप्लोर करने में बिजी हूं। अपने फेवरिट गाने सुन रहा हूं। तस्वीरों से भरी किताबें पढ़ रहा हूं। जोक्स पर हंस रहा हूं और मॉम के साथ ढेर सारी बातें कर रहा हूं। मुझे ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद देने के लिए आप सभी का बहुत धन्यवाद।' मार्च 2021 में दी थी प्रेग्नेंसी की खबर श्रेया घोषाल ने इस साल मार्च में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैन्स के साथ शेयर की थी। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा था, 'बेबी श्रेयादित्य आने वाला है। शिलादित्य और मैं आप सभी के साथ यह न्यूज शेयर करने में बहुत खुशी महसूस कर रहे हैं। 2015 में गुपचुप शादी श्रेया घोषाल ने बॉयफ्रेंड शिलादित्य मुखोपाध्याय से 5 फरवरी 2015 को गुपचुप शादी की थी। इस शादी में सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। श्रेया ने शादी के एक दिन बाद सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ अपनी शादी की न्यूज शेयर की थी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3CJuTz4
via IFTTT
No comments:
Post a Comment