Monday, January 25, 2021

Republic Day 2021: बॉलिवुड के ये देशभक्ति गीत जगा देंगे जोश और जज्बा

हर साल की तरह इस साल भी 26 जनवरी 2021 को भारत का 72वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। गणतंत्र दिवस हमारे देश का संविधान लागू होने के लिए मनाया जाता है। इस मौके पर दिल्ली के राजपथ पर शानदार परेड का आयोजन होता है जिसमें भारत की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता को दर्शाया जाता है। गणतंत्र दिवस बॉलिवुड के लिए भी खास है क्योंकि इस मौके पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के गाने बड़े चाव से सुने जाते हैं। आप भी 26 जनवरी के मौके पर बॉलिवुड के ये देशभक्ति वाले गाने सुन सकते हैं। ये जो देश है तेरा (स्वदेश) एआर रहमान की आवाज में जावेद अख्तर का लिखा यह गीत शाहरुख खान की फिल्म स्वदेस का है। फिल्म का डायरेक्शन आशुतोष गोवारिकर ने किया था और इसे आज भी काफी पसंद किया जाता है। कंधों से मिलते हैं कंधे (लक्ष्य) यह गाना साल 2004 में रिलीज हुई रितिक रोशन की फिल्म लक्ष्य का है। इस जोशीले गाने को जावेद अख्तर ने लिखा है जबकि म्यूजिक शंकर एहसान लॉय ने दिया है। गाने को सोनू निगम, कुणाल गांजावाला, रूप कुमार राठौड़, हरिहरन और विजय प्रकाश जैसे सिंगर्स ने अपनी आवाज दी है। ऐ वतन मेरे वतन (राजी) यह गाना आलिया भट्ट और विकी कौशल की सुपरहिट फिल्म राजी का है। इस गाने को सुनिधि चौहान और अरिजित सिंह ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है। फिल्म के साथ इस गाने को भी काफी पसंद किया गया था। तेरी मिट्टी (केसरी)यह गाना अक्षय कुमार की फिल्म केसरी का है। गाने को मनोज मुंतशिर ने लिखा है। इस सुपरहिट गाने को बी प्राक ने अपनी आवाज दी है। फिल्म में गाने को काफी पसंद किया गया था और आज भी इसे सुना जाता है। संदेशे आते हैं (बॉर्डर) जेपी दत्ता की सुपरहिट फिल्म बॉर्डर का यह गाना आज भी उतना ही पसंद किया जाता है जब यह रिलीज हुआ था। भावुक कर देने वाला यह गाना सोनू निगम और रूप कुमार राठौड़ ने गाया है। गाने को जावेद अख्तर ने लिखा था और अनु मलिक ने इसे म्यूजिक से सजाया था। मां तुझे सलाम (वंदेमातरम- एआर रहमान) दुनिया के सबसे टैलंटेड म्यूजिक डायरेक्टर्स में से एक एआर रहमान ने साल 1997 में वंदेमातरम का एक नया वर्जन गाया था। मां तुझे सलमान वाले इस गाने को आज भी बेहद पसंद किया जाता है और यह आज भी युवाओं में जोश भर देता है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3c5FLO9
via IFTTT

No comments:

Post a Comment