मुंबई मायानगरी है और यहां अपने घर का ख्वाब हर कोई देखता है, फिर चाहे वे बॉलिवुड स्टार्स ही क्यों न हों। कई बॉलिवुड ऐक्ट्रेसेस ने हाल के दिनों में मुंबई में अपना यह सपना पूरा किया है। सोनाक्षी सिन्हा से लेकर जैकलीन फर्नांडिस जैसी कई ऐक्ट्रेसेस ने मुंबई में नया घर खरीदा है।Bollywood actresses who bought a new house in mumbi: हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा और जान्हवी कपूर ने मुंबई में अपना नया आशियाना खरीदा है। आइए जानें, हाल के दिनों में किस किस ने खरीदा है अपना नया घर।

मुंबई मायानगरी है और यहां अपने घर का ख्वाब हर कोई देखता है, फिर चाहे वे बॉलिवुड स्टार्स ही क्यों न हों। कई बॉलिवुड ऐक्ट्रेसेस ने हाल के दिनों में मुंबई में अपना यह सपना पूरा किया है। सोनाक्षी सिन्हा से लेकर जैकलीन फर्नांडिस जैसी कई ऐक्ट्रेसेस ने मुंबई में नया घर खरीदा है।
मुंबई में अपना आशियाना खरीद चुकी हैं ये ऐक्ट्रेसेस

साल 2020 पूरी दुनिया के साथ-साथ बॉलिवुड के लिए भी काफी बुरा रहा। हालांकि, 2021 की शुरुआत कुछ अच्छी होती नजर आ रही है। कुछ स्टार्स इस नए साल पर शादी के बंधन में बंध रहे हैं तो कुछ के घर नया मेहमान आ चुका है या आनेवाला है। इनमें से कुछ ऐसे हैं जो इस साल मुंबई में अपना आशियाना खरीद चुके हैं या फिर प्लानिंग में हैं।
बेहद पॉश इलाके में सोनाक्षी ने खरीदा है घर

खबर है कि सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी कमाई के पैसों से मुंबई के बांद्रा इलाके में एक चार बेडरूम वाला फ्लैट खरीदा है। सोनाक्षी का यह फ्लैट Bandra Reclamation इलाके में बताया जा रहा है, जो मुंबई के बेहद पॉश इलाकों में से एक है। पिंकविला से बातचीत में सोनाक्षी ने अपने नए अपार्टमेंट को खरीदना किसी सपने के सच होने जैसा बताया है।
30 साल की होने से पहले खरीदना था घर

सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, ''जब से मैंने काम करना शुरू किया है, ये मेरा सपना था कि मैं 30 साल की होने से पहले अपना घर अपनी मेहनत की कमाई से खरीद सकूं। भले ही मैं थोड़ी लेट हो गई, लेकिन आखिरकार यह हो गया है।' यहां बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा अपने इस नए घर में रहने मूड में बिल्कुल नहीं। वह अभी अपने माता-पिता पूनम और शत्रुघ्न सिन्हा के साथ उनके जुहू वाले घर में रहती हैं और आगे भी उनका प्लान उनके साथ इसी घर में रहने का है।
तीन फ्लोर तक फैला है जान्हवी का नया घर

नए साल की शुरुआत पर ही जान्हवी कपूर को लेकर यह खुशखबरी फैन्स को मिली। खबर है कि हाल ही में जान्हवी ने मुंबई के जुहू में 39 करोड़ रुपये में अपना आलीशान घर खरीदा है। रिपोर्ट के अनुसार श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर का यह नया घर जुहू की बिल्डिंग में तीन फ्लोर तक फैला है। रिपोर्ट पर यकीन करें तो जाह्नवी कपूर का घर 3,456 स्कावयर फुट है। रिपोर्ट में इस बात की भी जानकारी है कि जान्हवी ने 78 लाख की स्टैंप ड्यूटी भरी है।
घर में शिफ्ट हो चुकी हैं जैकलीन

खबर है कि जैकलीन फर्नांडिस ने भी मुंबई में अपना एक और नया घर खरीद लिया है और वह अपने इस नए आशियाने में शिफ्ट भी हो चुकी हैं। बताया गया है कि यह घर उनके पहले घर से काफी बड़ा है और इसके इंटीरियर का काम वह खुद देख रही हैं। पिंकविला में छपी रिपोर्ट में 'हाउसफुल 3' के किसी सूत्र का जिक्र करते हुए बताया गया कि वह अपने काम के साथ-साथ अपने आशियाने को सजाने में लगी हैं।
बांद्रा में आलिया भट्ट ने भी खरीद लिया है घर

इससे पहले आलिया भट्ट के मुंबई, बांद्रा में फ्लैट खरीदने की खबरें खूब सुर्खियों में रही। बताया जाता है कि आलिया का यह फ्लैट रणबीर कपूर के घर के काफी करीब है। इसके आलावा आलिया का एक और फ्लैट है जो जुहू में है, जिसमें वह अपनी बहन शाहीन के साथ रहती हैं। रिपोर्ट की मानें तो इस अपार्टमेंट को आलिया ने 32 करोड़ रुपये में खरीदा है और इसके इंटीरियर का काम शाहरुख खान की वाइफ गौरी खान के हवाले था।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2YecGYO
via IFTTT
No comments:
Post a Comment