टीवी से अपने ऐक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली खूबसूरत बॉलिवुड अदाकार को हाल में पर एयरपोर्ट से जाते हुए देखा गया। कई फिल्मों में काम कर चुकीं प्राची की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुबह से वायरल हो रही हैं। फैन्स जानना चाहते हैं कि आखिर प्राची को हुआ क्या है। प्राची मुंबई से जैसलमेर की फ्लाइट पकड़ने को निकली थीं। बताया जा रहा है कि प्राची को चोट लगी है जिसके कारण उन्हें वील चेयर की जरूरत पड़ी। बॉलिवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि प्राची के बाएं टखने में मोच आ गई है जिसके कारण वह चल नहीं पा रही हैं। हालांकि इसके बाद भी प्राची अपनी शूटिंग के लिए रवाना हो गई हैं। बताया जा रहा है कि प्राची को यह चोट कोई स्टंट सीन शूट करते हुए लगी है। बता दें कि प्राची ने फिल्म 'रॉक ऑन' से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। पिछली बार प्राची 'रॉक ऑन 2' में दिखाई दी थीं। प्राची इस समय जी5 की एक फिल्म 'साइलेंस' की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में प्राची के साथ मनोज बाजपेयी लीड रोल में दिखाई देंगे। इसके अलावा भी हाल के दिनों में प्राची ने कुछ फिल्में साइन की है जिनकी जल्द ही घोषणा होगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3oRRmUq
via IFTTT
No comments:
Post a Comment