बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने बेबाकी को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। देश में टीकाकरण अभियान शुरू हो चुका है। वहीं, एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया है। इस पर कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने कोरोना वैक्सीन का टीका लगवा रहे हैं। इस वीडियो पर कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'अद्भुत! इंतजार नहीं कर सकती।' कंगना रनौत ने इस समय भोपाल में हैं और अपनी अपकमिंग फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग कर रही हैं। कंगना रनौत तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता की बायॉपिक 'थलाइवी' में नजर आएंगी। इस फिल्म के अलावा वह फिल्म 'तेजस' में भी काम करेंगी। कंगना रनौत ने हाल ही में फिल्म 'मणिकर्णिका' का सीक्वल 'मणिकर्णिका रिटर्न ऑफ द दिद्दा' की घोषणा की है। कंगना रनौत की इस घोषणा के बाद बुक के लेखक ने उन पर नियमों का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया है। बता दें कि कोरोना वायरस ने भारत सहित पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लिया है। देश में अब कोरोना की वैक्सिन आ गई है और टीकाकरण शुरू हो गया है। कई महीनों के संघर्ष के बाद वैज्ञानिकों ने कोरोना की वैक्सिन बनाने में सफलता पाई है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3qvG5K5
via IFTTT
No comments:
Post a Comment