Monday, January 11, 2021

सोनू सूद ला रहे हैं म्यूजिक वीडियो, सेना के जवानों को किया है समर्पित

बॉलिवुड ऐक्टर अपनी फिल्मों से ज्यादा इस समय जरूरतमंद लोगों की मदद को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब सोनू सूद एक लंबे अर्से के बाद एक लाने जा रहे हैं। '' टाइटल वाले इस म्यूजिक वीडियो में सोनू के साथ ऐक्ट्रेस और सिंगर सुनंदा शर्मा नजर आने वाली हैं। सोनू सूद ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस वीडियो का पोस्टर शेयर किया है। 'स्पॉटबॉय' से बात करते हुए सोनू सूद ने बताया कि यह गाना उन्होंने सेना के जवानों को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए उन्होंने अपने ऐक्टिंग असाइनमेंट्स को कम कर दिया है। उन्होंन कहा कि जरूरतमंदों की मदद के जरिए वह अपने भीतर के सैनिक का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा बताया कि यह गाना एक सैनिक के बारे में है जो सीमा पर दुश्मन से मोर्चा लेने के लिए अपने प्रियजनों को पीछे छोड़ जाता है। सोनू ने कहा कि शायद इस गाने के जरिए सेना के जवान इससे खुद को जोड़ पाएंगे। सोनू सूद का यह म्यूजिक वीडियो 15 जनवरी को रिलीज होने जा रहा है। सोनू ने यह भी बताया कि उन्होंने अपना ऐक्टिंग करियर म्यूजिक वीडियो से ही शुरू किया था। उन्होंने बताया कि उन्होंने गुरदास मान के वीडियो 'जादूगरी' से ऐक्टिंग शुरू की थी। उन्होंने कहा कि अब जब उन्हें एक बार फिर म्यूजिक वीडियो करने का मौका मिला तो उन्होंने इसके लिए तुरंत हां बोल दिया। वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनू सूद को कुछ दिनों पहले ही लीड रोल के लिए फिल्म 'किसान' में साइन किया गया है। सोनू सूद के लीड रोल वाली फिल्म 'किसान' को ई निवास डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म को राज शांडिल्य प्रड्यूस करने जा रहे हैं जिन्होंने आयुष्मान खुराना की सुपरहिट फिल्म 'ड्रीमगर्ल' का डायरेक्शन किया था। इसके अलावा सोनू सूद फिल्म 'पृथ्वीराज' में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के साथ एक प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2K7l5d5
via IFTTT

No comments:

Post a Comment