Monday, January 11, 2021

कुणाल खेमू की बेटी इनाया ने अंग्रेजी में लगाई क्लास, 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है VIDEO

और कुणाल खेमू की बेटी इनाया पॉप्युलर सिलेब किड हैं। भाई तैमूर की तरह उनकी भी बड़ी फैन फॉलोइंग है। इनाया के क्यूट फोटोज और वीडियोज उनके पैरंट्स शेयर करते रहते हैं। रीसेंट वीडियो में कुणाल खेमू अपनी बेटी के साथ खेलते दिख रहे हैं। इसमें इनाया अपने डैडी को बोल रही हैं कि वह खिलौने का नाम गलत बोल रहे हैं। दोनों की बातचीत इतनी प्यारी है कि ये वीडियो बार-बार देखा जा रहा है। वीडियो है इनाया-कुणाल की मजेदार बातचीत इनाया और कुणाल का ये वीडियो सोहा अली खान ने पोस्ट किया है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है, लगता है आज डैडी की ड्यूटी अच्छी तरह की जा रही है। कुणाल इनाया के टॉय की चोटी करते दिख रहे हैं। इनाया कुणाल से बोल रही हैं कि वह लूना को ऊना बोल रहे हैं। वीडियो में डैडी- बेटी की मजेदार बातचीत दिखाई दे रही है। कुणाल ने बनवाया है बेटी के नाम का टैटू कुणाल खेमू ने अपनी बेटी इनाया का नाम अपनी बॉडी में टैटू करवा रखा है। उन्होंने ईटाइम्स से बातचीत में बताया था कि वह हमेशा चाहते थे कि बेटी के नाम का टैटू अपनी बॉडी पर बनवाएं। कुणाल और सोहा बेटी के प्यारे वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं। इनाया के वीडियोज लोगों को भी काफी पसंद आते हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/35xidO4
via IFTTT

No comments:

Post a Comment