Wednesday, January 13, 2021

काजोल की शादी के खिलाफ थे उनके पिता, ऐक्ट्रेस ने अब किया वजह का खुलासा

और ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन लोगों की चहेती जोड़ी है। दोनों साथ में बेहतरीन जिंदगी जी रहे हैं। उनकी शादी को करीब 20 साल होने वाला है। हाल ही में काजोल ने बताया के कैसे वह अपनी शादी के लिए पिता की मर्जी के खिलाफ गईं। इसमें उनकी मां का पूरा सपोर्ट था। नहीं चाहते थे 24 साल की उम्र में करें शादी काजोल और अजय देवगन की मैरीड लाइफ काफी अच्छी चल रही है। उनके दो बच्चे नीसा और युग हैं और दोनों पैरंट्स की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा रहे हैं। शादी होने के बाद भी काजोल फिल्मों में ऐक्टिव हैं। काजोल ने एक न्यूज पोर्टल से अपनी शादी से जुड़ा एक खुलासा किया। उन्होंने बताया, उनके पिता शोमू मुखर्जी उनके 24 साल की उम्र में शादी करने के फैसले के खिलाफ थे। वह चाहते थे शादी से पहले काजोल और काम करें। हालांकि काजोल के फैसले पर उनकी मां तनुजा ने उनका पूरा साथ दिया था। काजोल की मां तनुजा ने दिया था साथ काजोल ने बताया कि उनकी मां ने कहा था कि उन्हें अपने दिल की बात सुननी चाहिए। अजय देवगन और काजोल ने 24 फरवरी 1999 को शादी कर ली थी। इस साल वह शादी के 22 साल पूरे होने का सेलिब्रेशन करेंगे। वर्क फ्रंट पर बात करें तो काजोल की फिल्म 'त्रिभंग' ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज होने को है। वहीं 2020 में 'तान्हाजी' ने बंपर कमाई की थी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3qgzXoM
via IFTTT

No comments:

Post a Comment