रवीना टंडन ने एक मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में रवीना 'बिग बॉस कंटेस्टेंट शहनाज गिल के मीम 'क्या करूं मैं इतनी सुंदर हूं तो' पर ऐक्ट करती नजर आ रही हैं। इस वक्त शहनाज का यह मीम सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है, जिसमें शहनाज 'बिग बॉस' के घर के अंदर परेशान होकर ये बातें कर रही हैं। पिछले कई दिनों में इसी वीडियो पर इंडस्ट्री के तमाम कलाकारों ने अपना-अपना वीडियो शेयर किया है। अब रवीना टंडन ने भी इस मीम को लेकर अपना एक नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रवीना टंडन 'क्या करूं मैं इतनी सुंदर हूं तो' लाइन को गाती नजर आ रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो रवीना टंडन मोस्ट अवेडेट इंडियन फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' में नजर आनेवाली हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3nur8WR
via IFTTT
No comments:
Post a Comment