यूं तो फिल्मी और टीवी सितारों को पर्दे पर अपने किरदार में हम अक्सर ही देखते हैं, लेकिन यही स्टार्स कई बार आम लोगों की तरह सड़क पर दिख जाते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें मलाइका अरोड़ा, करीना कपूर, सारा अली खान से लेकर जैकलीन फर्नांडिस और एरिका फर्नांडिस जैसी कई ऐक्ट्रेसेस अपने नॉर्मल काम के लिए घर से बाहर निकलीं। फेमस फोटोग्राफर विरल भयानी ने इन ऐक्ट्रेसेस का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ये सभी नो मेकअप वाले लुक में दिख रही हैं। इन झलकियों में एरिका शॉपिंग करने के बाद घर जा रहीं हैं तो वहीं मलाइका अपने डॉगी को लेकर घर आती दिख रही हैं। जैकलीन फर्नांडिस मास्क लगाकर स्कूटी से सैर करती दिख रही हैं, वहीं एरिका फर्नांडिस कैमरे के सामने अपना एब्स दिखा रही हैं और बताया कि उनके फिटनेस का राज क्या है। डाइट को लेकर बातें करते हुए एरिका ने अपनी फ्लैट टमी दिखाई, जो कैमरे में कैप्चर हो गई। इस वीडियो में सारा अली खान, तारा सुतारिया, नोरा फतेही और शाहिद कपूर भी नजर आ रहे हैं। देखिए, कैन क्या करते आए हैं कैमरे के सामने नजर।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2LPb4l0
via IFTTT
No comments:
Post a Comment