बॉलिवुड ऐक्ट्रेस ने अपनी बेहतरीन ऐक्टिंग से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। उनके बहुत अच्छी फैन फॉलोइंग है। तब्बू ने अपने फैंस को आगाह किया है कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है और उनकी अनुपस्थिति में कुछ संदिग्ध गतिविधि हुई थी। उन्होंने बताया कि उनके अकाउंट से उनकी जानकारी के बिना प्रमोशनल पोस्ट वायरल हो गया है। प्रमोशनल पोस्ट वायरल होने के बाद तब्बू ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपने फैंस को आगाह किया है। तब्बू ने लिखा है, 'हैक अलर्ट। मेरा अकाउंट हैक हो गया है। प्लीज मेरे अकाउंट से आई किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।' बॉलिवुड इंडस्ट्री में तब्बू का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होना पहला मामला नहीं है। बी-टाउन के कई सिलेब्स इंस्टाग्राम हैकिंग का शिकार हो चुके हैं। हाल ही में शरद केलकर और अमीषा पटेल का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ था। तब्बू ने अपने करियर की शुरुआत साल 1985 में आई फिल्म 'हम नौजवान' से की थी। जिसमें उन्होंने बतौर चाइल्ड ऐक्ट्रेस काम किया था। तब्बू आखिरी बार फिल्म 'जवानी जानेमन' में नजर आई थीं। वह अब 'भूल भुलैया 2' में काम करती दिखाई देंगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2LFo2Cm
via IFTTT
No comments:
Post a Comment