Sunday, January 17, 2021

चंकी पांडे और भावना की शादी को हुए 23 साल, वेडिंग ऐनिवर्सरी पर कपल ने शेयर कीं पुरानी तस्वीरें

बॉलिवुड ऐक्टर और उनकी पत्नी रविवार को अपनी शादी की 23वीं सालगिरह मना रहे हैं। वेडिंग ऐनिवर्सरी की मौके पर चंकी पांडे और भावना पांडे ने सोशल मीडिया थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर एक-दूसरे को विश किया है। वही, दोनों को बॉलिवुड सिलेब्स ने शादी सालगिरह की बधाई दी है। चंकी पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी भावना के साथ तीन पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'मेरे दिल की रानी को शादी की सालगिरह मुबारक हो। 23 साल और ऐसे ही गिनती रहो।' भावना पांडे ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पति चंकी पांडे के साथ चार पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'शादी की सालगिरह मुबारक हो पतिदेव और मेरे सबसे अच्छे दोस्त।' भावना पांडे ने लॉफिंग इमोजी बनाते हुए लिखा, 'इतना अच्छा होने के बाद भी हम आज एक साथ नहीं हैं।' चंकी पांडे ने अपने बॉलिवुड करियर की शुरुआत साल 1987 में आई फिल्म 'आग ही आग' से की थी। फिल्म में उनके साथ ऐक्ट्रेस नीलम कोठारी नजर आई थीं। बताते चलें कि चंकी पांडे और भावना पांडे की दो बेटियां अनन्या पांडे और रिसा पांडे हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3sxxdVU
via IFTTT

No comments:

Post a Comment