बॉलिवुड ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट भले ही अपकमिंग प्रॉजेक्ट्स में बिजी हों लेकिन सोशल मीडिया पर भी वह ऐक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर 'What should I post a photo of' गेम के एक राउंड में हिस्सा लिया और इसके तहत कई सारी तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में ही आलिया की दुनिया की झलक भी देखने को मिली। फेवरिट बुक से लेकर अपनी जिंदगी के सबसे मददगार इंसान के बारे में बताने तक, आलिया ने अपनी फोन गैलरी से फैंस के साथ कई अनदेखी चीजें शेयर कीं। आलिया ने शेयर की 22वीं पिक्चर जब आलिया से उनके कैमरा की 22वीं तस्वीर शेयर करने को कहा गया तो उन्होंने एक एक क्यूट सेल्फी पोस्ट की। इसमें भले ही उनसे नजरें हटाना मुश्किल हो लेकिन बैकग्राउंड में दीवार पर नंबर 8 जर्सी फ्रेम दिख रही है जो कि उनके और रणबीर कपूर के प्यार को बयां कर रही है। बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर से कनेक्शन दरअसल, आलिया के बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर फुटबॉल के बड़े फैन हैं और अक्सर मैदान पर पसीना बहाते नजर आते हैं। वह 8 को अपना लकी नंबर मानते हैं और उनका जर्सी का नंबर भी यही है। पहले भी शेयर की थी तस्वीर पहले भी आलिया 8 नंबर की जर्सी पहन चुकी हैं। उसकी तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, 'To infinity and beyond.' इससे उनका रणबीर के लिए प्यार पता चलता है। इन फिल्मों में नजर आएंगी आलिया प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो आलिया अब अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रहास्त्र' में रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'आरआरआर' और 'तख्त' जैसी फिल्मों में दिखेंगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2K9azSr
via IFTTT
No comments:
Post a Comment