Tuesday, February 1, 2022

'बजरंगी भाईजान' की 'मुन्नी' ने 'जब वी मेट' की करीना कपूर बन उतारी ऐसी नकल, फैंस बोले- ये तो गजब है

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' (Bajrangi Bhaijaan) में मुन्नी के रोल में नजर आईं हर्षाली मल्होत्रा ()भले ही फिलहाल ऐक्टिंग से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर खूब पॉप्युलर हैं। वह इंस्टाग्राम पर मजेदार रील्स और वीडियो बनाकर शेयर करती रहती हैं, जिन्हें खूब पसंद किया जाता है। हर्षाली कभी डांस वीडियो तो कभी डायलॉग वीडियो से फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं। अब हर्षाली मल्होत्रा () ने एक इंस्टाग्राम रील शेयर किया है, जिसमें वह 'जब वी मेट' () फिल्म से 'गीत' यानी करीना कपूर ( Khan) की ऐक्टिंग करती नजर आ रही हैं। इस रील में हर्षाली ने 'जब वी मेट' के उस सीन की ऐक्टिंग की है, जिसमें गीत यानी करीना घर से भाग जाती हैं। इस सीन में करीना के साथ शाहिद कपूर भी थे। रील में हर्षाली कहती नजर आ रही हैं, 'मैं तो जा रही हूं।' जब शाहिद का कैरेक्टर उनसे पूछता है कि कहां जा रही हो तो वह कहती हैं, 'कहां मतलब? मैं भाग रही हूं।' हर्षाली ने इस सीन को बड़े ही मजेदार अंदाज में परफॉर्म किया है। फैंस हर्षाली की तारीफ कर रहे हैं। पढ़ें: बता दें कि 'जब वी मेट' 2007 में रिलीज हुई थी। इसे इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) ने डायरेक्ट किया था और यह ब्लॉकबस्टर रही थी। वहीं हर्षाली मल्होत्रा 'बजरंगी भाईजान' की मुन्नी बनकर छा गई थीं। 'मुन्नी' के किरदार के लिए करीब 5 हजार बच्चियों ने ऑडिशन दिया था, लेकिन मेकर्स को हर्षाली पसंद आई। हर्षाली ने मुन्नी के किरदार को इस कदर निभाया कि लोग रियल लाइफ में भी उन्हें मुन्नी समझते हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/RiNWY6a7w
via IFTTT

No comments:

Post a Comment