'कुंडली भाग्य' ऐक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ( Shraddha Arya) की शादी का बिहाइंड द सीन वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सिलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट नेहा अध्विक महाजन ने शेयर की है, जिसमें दिखाया है कि शादी के दिन श्रद्धा कैसे सो रही थीं और अचानक वह शादी के लिए तैयार नजर आती हैं। वीडियो की शुरुआत में श्रद्धा आर्या होटेल के बेड पर सोती नजर आ रही हैं। नेहा उन्हें जगाने की कोशिश करती दिख रही हैं। नेहा कहती सुनाई दे रही हैं, 'श्रद्धा, तू अभी तक सो रही है? उठ जा, तेरी शादी है आज, दूल्हा आ जाएगा।' और फिर इस ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो में श्रद्धा अचानक दुल्हन वाले अवतार में नजर आती हैं। श्रद्धा का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह चीखती हुई कह रही हैं- राहुल, आओ मुझे उठाओ। बता दें कि श्रद्धा आर्या ने 16 नवंबर को दिल्ली के नेवी ऑफिसर राहुल संग सात फेरे लिए। इस शादी के फंक्शंस मेहंदी से लेकर हल्दी और वरमाला से विदाई तक की कई झलकियां सोशल मीडिया पर नजर आई है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3oEwfpX
via IFTTT
No comments:
Post a Comment