Tuesday, November 23, 2021

Salim Khan B'day Spl: सलीम खान और हेलेन की शादी से परिवार में मची थी खलबली, सलमान भी थे दुखी

सलीम खान ( ) जिनकी दमदार स्क्रिप्ट ने कई बॉलिवुड फिल्मों को सुपरहिट बना दिया। फिल्मी दुनिया को सही मायने में बॉलिवुड बनाने वाले सलीम खान की पर्सनल लाइफ भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही है। सलीम खान की लाइफ से जुड़ा एक ऐसा ही किस्सा है हेलेन से शादी का, जिसने पूरे परिवार को हैरानी में डाल दिया था। हेलेन अपने टाइम की एक ग्लैमरस ऐक्ट्रेस हुआ करती थीं, जो कइयों के लिए फिल्म देखने की एकमात्र वजह भी होती थीं। लोग खासकर उनका डांस देखने के लिए सिनेमाघरों की तरफ रुख किया करते थे। वो 70 का दौर था जब बॉलिवुड की इस खूबसूरत ऐक्ट्रेस हेलेन और सलीम की पहली मुलाकात हुई। उस वक्त सलीम खान शादीशुदा थे और हेलेन की भी शादी प्रेम नारायण अरोड़ा के साथ हो चुकी थी। हालांकि, हेलेन को इस शादी में धोखा मिला और कहते हैं कि उनके हसबैंड ने ऐक्ट्रेस की सारी सम्पत्ति बेच डाली। उस वक्त हेलेन इस धोखे से बुरी तरह टूट गई थीं और उनका सहारा बने सलीम खान। कहते हैं कि सलीम खान ने उन्हें फिल्में दिलाने में उनकी काफी मदद की और इमोशनल सपोर्ट बनते गए। धीरे-धीरे उनके करियर को ऊंची उड़ान मिल गई। दोनों के बीच केवल काम को लेकर बना यह रिश्ता दोस्ती में बदला और फिर उनमें प्यार हो गया। कहते हैं कि इस प्यार की वजह हेलेन का स्वभाव ही था, जिसकी वजह से सलीम खान उन्हें दिल दे बैठे। इसके बाद दोनों की यह रिश्ता परवान चढ़ा और फिर बात शादी तक आ गई। हालांकि, इस शादी से किसी को सबसे ज्यादा धक्का लगा तो वह थीं सलीम खान की पहली पत्नी सलमा, जिनके साथ 1964 को ही वह शादी के बंधन में बंध चुके थे। कहते हैं कि साल 1981 में दूसरी शादी के बाद परिवार में हेलेन की एंट्री ने खलबली सी मचा दी। सलीम खान की दूसरी शादी के खिलाफ केवल पत्नी ही नहीं बल्कि उनके सारे बच्चे सलमान, अरबाज, सोहेल और अलवीरा भी थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलीम खान की इस शादी से नाराज सलमा काफी मायूस और डिप्रेशन में रहने लगी थीं। हेलेन बर्मा से आई थीं और परिवार में गरीबी की वजह से वह बैकग्राउंड डांसर बनीं। उस वक्त फिल्मों में इस तरह के ग्लैमरस को स्वीकार कर पाना काफी मुश्किल होता था। ऐसे में सलीम खान ने सारे स्टीरियोटाइप को तोड़ा और अपनी लाइफ को लेकर फैसला लिया। कहते हैं कि परिवार वालों की नाराजगी देखते हुए हेलेन ने फैसला लिया कि वह अलग रहेंगी, लेकिन सलीम खान ने तय कर लिया था कि वह हेलेन और सलमा के साथ एक ही छत के नीचे रहेंगे। हेलेन सबका ख्याल रखती थीं और परिवार के सदस्यों के साथ काफी घुलमिल गईं। धीरे-धीरे परिवार के सभी सदस्य हेलेन के नेचर की खूबसूरती के कायल हो गए और वे उन्हें एक्सेप्ट करने लगे। सबसे पहले इस रिश्ते को सलमा ने ही स्वीकारा, जिसे देखकर बच्चे अपने आप इस रिश्ते की कड़वाहट भुलाने लगे। बताया जाता है कि हेलेन और सलीम खान का अपना कोई बच्चा नहीं हुआ और इसीलिए उन्होंने अर्पिता खान को गोद लिया था। सलमा ने भी अपने बच्चों को बताया कि हेलेन उनकी मां हैं और बच्चों ने उन्हें मां के रूप में स्वीकार भी कर लिया।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3nIsQXQ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment