कई फिल्मों में बेहतरीन काम कर चुकीं ऐक्ट्रेस किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। शेफाली ने बॉलिवुड में पुरुषों और महिलाओं के बीच उम्र को लेकर होने वाले भेदभाव पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा है कि जब फिल्म इंडस्ट्री में रोल्स ऑफर होते हैं तो मेल ऐक्टर्स को तो कम उम्र के किरदार ऑफर किए जाते हैं मगर फीमेल ऐक्टर्स को ज्यादा उम्र वाले किरदार ऑफर किए जाते हैं। शेफाली ने कहा है कि एक खास उम्र के बाद फीमेल ऐक्टर्स को केवल मां और आंटी जैसे किरदार ही ऑफर किए जाते हैं। दूसरी तरफ मेल ऐक्टर्स को 50 साल की उम्र में भी कम उम्र के किरदार ऑफर किए जाते हैं। शेफाली ने एक हालिया इंटरव्यू में कहा है कि फिल्म '' में जब उन्होंने की मां का किरदार निभाया था तब वह केवल 28 साल की थीं और अक्षय उम्र में उनसे काफी बड़े थे। इसके बाद शेफाली को ऐसे किरदार मिल रहे थे जिन्हें वह नहीं करना चाहती थीं। लिहाजा वह घर पर खाली बैठी रहीं। हाल में शेफाली ने अहमदाबाद में एक रेस्तरां खोला है। इस बारे में बात करते हुए शेफाली ने हमारे सहयोगी ETimes को बताया, 'मुझे लगता है कि जिंदगी एक जश्न की तरह है। मुझे लोगों को बुलाकर डायनिंग टेबल सजाना बेहद पसंद है। इसके अलावा मैं खाने-पीने की भी खूब शौकीन हूं लिहाजा मैंने रेस्तरां खोलने का फैसला किया। मुझे रेस्तरां खोलने में एक महीने से भी कम का समय लगा। मेरी बहन नेहा पहले ही होटल बिजनस में काम कर रही है तो यह और आसान हो गया।' वर्क फ्रंट की बात करें तो शेफाली जल्द ही फिल्म 'डॉक्टर जी' में आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह आलिया भट्ट और विजय वर्मा के साथ फिल्म 'डार्लिंग्स' में भी नजर आएंगी। इसके साथ ही शेफाली अपने पति विपुल शाह की अगली वेब सीरीज में भी नजर आने वाली हैं। शेफाली अपनी सुपरहिट वेब सीरीज 'दिल्ली क्राइम' के सेकंड सीजन में भी काम कर रही हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3oVwcpL
via IFTTT
No comments:
Post a Comment