Wednesday, November 24, 2021

'मैं प्रेगनेंट हूं', रोस्‍ट के दौरान प्रियंका चोपड़ा की बात सुन निक जोनस के उड़े होश!

हाल ही प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने जब अपने नाम से 'जोनस' सरनमे हटाया तो दोनों के अलग होने की चर्चाएं शुरू हो गईं, जिन्होंने फैन्स को हैरान-परेशान कर दिया था। लेकिन तलाक की इन्हीं खबरों के बीच जब हाल ही नेटफ्लिक्स पर 'जोनस ब्रदर्स फ्रैमिली रोस्ट' () टेलिकास्ट किया गया, तो प्रियंका और निक () का ऐसा बॉन्ड देखने को मिला कि उन अफवाहों को विराम लग गया। इस शो में प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस को रोस्ट करने के साथ-साथ उनके साथ बच्चों को लेकर एक ऐसा जोक क्रैक किया कि निक के चेहरे का रंग ही उड़ गया। प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि जोनस ब्रदर्स की ओर इशारा करते हुए कहा, 'सिर्फ हम ही एक कपल हैं, जिसके बच्चे नहीं हैं। इसलिए मैं यह अनाउंस करने के लिए ऐक्साइटेड हूं कि मैं और निक एक्सपेक्ट कर रहे हैं....'इतना सुनते ही निक की हालत खराब हो गई और तभी प्रियंका ने आगे कहा- आज रात पीने और कल तक सोने के लिए।' इतना सुनते ही निक थोड़ी राहत की सांस लेते हैं। तभी प्रियंका चोपड़ा, निक से कहती हैं, 'जब मैंने वो कहा तब आपका चेहरा देखने लायक था।' यह सुनकर निक बोले, 'हां मैं थोड़ा कंसर्न हो गया था।' बता दें कि निक के भाई केविन जोनस की दो बेटिया हैं तो वहीं दूसरे भाई जो जोनस की भी एक बेटी है। सिर्फ निक ही हैं, जिनके अभी कोई बेबी नहीं है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3oYCLrD
via IFTTT

No comments:

Post a Comment