ऐक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) का इस बार पहला करवाचौथ () था और इसके लिए वह काफी ऐक्साइटेड दिखीं। यामी गौतम ने इसी साल डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) के साथ शादी की थी। उन्होंने धूमधाम से पति के साथ करवाचौथ मनाया। यामी ने सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं। लेकिन इस दौरान जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा, वह था यामी गौतम का मंगलसूत्र। जैसा मंगलसूत्र यामी (Yami Gautam mangalsutra) ने करवाचौथ के मौके पर पहना, बिल्कुल वैसा ही सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre mangalsutra) ने भी पहना था। 3.49 लाख का है मंगलसूत्र सोशल मीडिया पर फैन्स इन दोनों ऐक्ट्रेसेस के मंगलसूत्र को निहारे बिना नहीं रह पा रहे हैं। दरअसल यह एक बल्गारी मंगलसूत्र है, जिसकी कीमत करीब 3.49 लाख बताई जा रही है। इस 18 कैरेट गोल्ड के मंगलसूत्र को यामी गौतम ने रेड और गोल्ड सिल्क की साड़ी के साथ पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं सोनाली बेंद्रे ने इस मंगलसूत्र को 19 साल पुराने लहंगे के साथ पहना। फैन्स भी इन दोनों ऐक्ट्रेसेस की खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे। यामी गौतम ने करवाचौथ को पारंपरिक तरीके से मनाया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। साथ में उन्होंने लिखा, 'पहला करवाचौथ मनाने की मेरी खुशी की तुलना नहीं की जा सकती। और यह बुल्गारी मंगलसूत्र पहनकर और भी स्पेशल हो जाती है। वहीं सोनाली बेंद्रे ने भी अपने करवाचौथ सेलिब्रेशन की दिलकश तस्वीरें शेयर कर इंस्टाग्राम पर एक प्यारा पोस्ट लिखा। वैसे बता दें कि प्रियंका चोपड़ा जोनस ने भी हाल ही अपने एक फोटोशूट में बिल्कुल ऐसा ही मंगलसूत्र पहना था।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2ZuCe87
via IFTTT
No comments:
Post a Comment