बॉलिवुड इंडस्ट्री में (Vicky Kaushal) और (Katrina Kaif) चर्चित कपल में से एक हैं और आए दिन उन दोनों की शादी को लेकर चर्चा होती है। हालांकि, दोनों अपनी रिलेशनशिप पर पब्लिकली बात नहीं की है। बीते दिनों हमारे सहयोगी ईटाइम्स ने सबसे पहले बताया था कि की विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने 18 अगस्त को सगाई कर ली थी। अब सोर्स ने खुलासा किया कि दोनों अपने रिलेशनशिप को अगले लेवल पर ले जाने के लिए तैयार हैं और जल्द ही शादी () के बंधन में बधने वाले हैं। ईटाइम्स को मिली जानकारी के अनुसार, विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने अपनी शादी की तैयारी शुरू कर दी है। सोर्स ने बताया है, 'दोनों की शादी के कपड़े सब्यसाची डिजाइन कर रहे हैं। वे दोनों इस समय कपड़े चुन रहे हैं। कटरीना कैफ ने अपने पहनावे के लिए एक रॉ सिल्क नंबर चुना है, जो एक लहंगा होगा। शादी नवंबर-दिसंबर में होगी।' विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने अभी तक अपनी शादी को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। हालांकि, दोनों अक्सर एक साथ नजर आते हैं और कई बार विक्की कौशल को कटरीना कैफ के घर पर स्पॉट किया गया है। हाल ही में दोनों फिल्म 'सरदार उधम' की स्क्रीनिंग पर नजर आए थे। इस दौरान विक्की कौशल और कटरीना कैफ के गले लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वर्क फ्रंट की बात करें तो कटरीना कैफ 'सूर्यवंशी', 'फोन भूत' और 'जी ले जरा' फिल्मों में नजर आएंगी। वहीं, विक्की कौशल की हाल ही में फिल्म 'सरदार उधम' रिलीज हुई थी। अब वह फिल्म 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' में काम करते दिखाई देंगे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3jEA1xA
via IFTTT
No comments:
Post a Comment