Monday, October 25, 2021

आर्यन ड्रग्स केस: शाहरुख के सपॉर्ट में आए आमिर खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक के हमशक्ल, यूं बढ़ाया हौसला

क्रूज ड्रग्स केस (Cruise Drugs case) में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) के अरेस्ट होने के बाद से बॉलिवुड ने चुप्पी साधी हुई है जो बेहद खल रही है। चंद हस्तियों के अलावा पूरी इंडस्ट्री एकदम चुप है। इस मुश्किल वक्त में भले ही फिल्म इंडस्ट्री ने शाहरुख से मुंह मोड़ लिया हो। लेकिन कुछ बॉलिवुड स्टार्स के हमशक्ल शाहरुख (Bollywood stars lookalikes in SRK support) और उनके बेटे आर्यन के सपॉर्ट में उतर आए हैं। आमिर खान (Aamir Khan) से लेकर खुद शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और अमजद खान और सलमान खान समेत कई फिल्मी हस्तियों के हमशक्ल शाहरुख खान के सपॉर्ट में मैदान में उतरे और ऐक्टर का हौसला बढ़ाया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लगभग सारे फिल्म स्टार्स के हमशक्ल नजर आ रहे हैं और वो कह रहे हैं, 'शाहरुख भाई हम आपके साथ हैं।' 'खाए जा रही' इन स्टार्स की चुप्पी बता दें कि अब तक सिर्फ सलमान खान, हंसल मेहता, संजय कपूर, महीप कपूर, सीमा खान, संजय गुप्ता, शत्रुघ्न सिन्हा, पूजा बेदी, रितिक रोशन और सुजैन खान जैसे सिलेब्रिटीज ने सपॉर्ट किया। लेकिन अमिताभ बच्चन से लेकर आमिर खान, वरुण धवन, अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन समेत कई अन्य हस्तियों की खामोशी लोगों को कचोट रही है। बॉलिवुड की चुप्पी पर फूटा संजय गुप्ता का गुस्सा हाल ही संजय गुप्ता (Sanjay Gupta) ने आर्यन पर बॉलिवुड की चुप्पी को देखते हुए गुस्सा जाहिर किया था। उन्होंने ट्वीट किया था, 'आज उसका बेटा है, कल मेरा या तुम्हारा होगा। तब भी इसी बुजदिली से चुप रहोगे?' केआरके ने भी उठाए थे सवाल वहीं केआरके (KRK) ने भी बॉलिवुड की चुप्पी पर सवाल उठाए थे और ट्वीट किया था, 'अगर बॉलिवुड एक परिवार है तो सभी बॉलिवुड वालों को आर्यन खान को सपॉर्ट करना चाहिए था। लेकिन रितिक रोशन के अलावा कोई नहीं बोल रहा है। अजय (देवगन), अक्की (अक्षय कुमार), वरुण (धवन), शाहिद (कपूर), जूही (चावला), जावेद अख्तर, फरहान (अख्तर), ट्विंकल (खन्ना), काजोल..हर कोई चुप है। क्योंकि इस बॉलिवुड में न तो कोई दोस्त है और न ही कोई दुश्मन।' पढ़ें: आज जमानत पर सुनवाई, पैरवी करेंगे मुकुल रोहतगी बता दें कि आर्यन खान को मुंबई से गोवा जा रही क्रूज से 2 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। आर्यन फिलहाल आर्थर रोड जेल में बंद हैं और आज यानी 26 अक्टूबर को हाई कोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। हाई कोर्ट में अब उनकी पैरवी नए वकील मुकुल रोहतगी करेंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3GlgGvk
via IFTTT

No comments:

Post a Comment