ने मंगलवार (5 जनवरी) को धूमधाम से अपना बर्थडे मनाया। इस मौके पर शानदार पार्टी हुई। इसमें कई बॉलिवुड सिलेब्स ने शिरकत की। वहीं सोशल मीडिया पर भी उनके फैन्स और फ्रेंड्स ने उनको दिल खोलकर विशेज दी हैं। दीपिका ने भी इस मौके पर एक मोंटाज शेयर किया है। इसमें उनकी बचपन से लेकर अब तक की जिंदगी के कई खूबसूरत पल हैं। दीपिका ने दिखाया अपना जीवन दीपिका पादुकोण 35 साल की हो चुकी हैं। उन्होंने अपनी जर्नी को एक वीडियो क्लिप में कई तस्वीरों के जरिये दिखाया है। दीपिका के इस मोंटाज में उनका बचपन, मॉडलिंग असाइनमेंट्स से लेकर शादी तक की झलकियां हैं। इस वीडियो के साथ दीपिका ने अपने फैन्स को थैंक यू भी कहा है। वीडियो के आखिर में उनके बचपन की एक प्यारी तस्वीर है, जिसके साथ मेसेज है, अपने गोल (केक) से कभी नजर ना हटाएं। रणवीर ने बर्थडे पर लुटाया दीपिका पर प्यार वहीं रणवीर सिंह ने भी उनके बचपन की तस्वीर पोस्ट करके उनके लिए प्यारा मेसेज लिखा है। रणवीर ने तस्वीर के साथ कैप्शन दिया है, मेरी जान, मेरी जिंदगी, मेरी गुड़िया हैपी बर्थडे। साथ ही एक और तस्वीर है जिसमें वह दीपिका को अपनी बाहों में लेकर किस कर रहे हैं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन है, बीवी नंबर 1।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3rZCFRm
via IFTTT
No comments:
Post a Comment