ऐक्ट्रेस भले ही ज्यादा फिल्मों में ना दिखाई दी हो लेकिन अपने डेब्यू फिल्म में उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बना ली हैं। '1920' में उन्होंने काफी कन्विंसिंग ऐक्टिंग की थी और लोगों को डराने में कामयाब रहीं। अब उनका एक वीडियो काफी चर्चा में है। अदा ने समुद्र के किनारे कार्टवील किए हैं। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि इस दौरान उन्होंने साड़ी पहन रखी है। अदा का ये वीडियो जमकर हो रहा वायरल अदा शर्मा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वह समुद्र के किनारे बिंदास कार्टवील करती दिखाई दे रही हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं अदा शर्मा अदा शर्मा ने फिल्म '1920' से डेब्यू किया था। इसके बाद ज्यादा फिल्मों में नजर नहीं आईं। हालांकि पहली फिल्म से ही उन्होंने लोगों के बीच अपनी खास पहचान बना ली थी। वह फिल्म 'हंसी तो फंसी' में भी नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने साउथ की ओर रुख कर लिया। 2017 में वह 'कमांडो 2' और 2019 में 'कमांडो 3' में भी नजर आई थीं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/35wTQAe
via IFTTT
No comments:
Post a Comment