नोरा फतेही के डांस वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जाते हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वहीं गौहर खान के देवर आवेज दरबार भी कमाल के डांसर हैं। नोरा के साथ उनका एक डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें नोरा और आवेज ने साकी-साकी गाने पर डांस किया है। साकी-साकी पर किया मस्त डांस नोरा और आवेज दरबार ने साथ में कई डांस वीडियोज किए हैं। उनका 'साकी-साकी' डांस वीडियो खूब देखा जा रहा है। गौहर के देवर आवेज दरबार कोरियॉग्रफर हैं। वहीं नोरा अपने खास डांस मूव्स के लिए लोगों के बीच काफी पॉप्युलर हैं। नोरा और गुरु का 'नाच मेरी रानी' है हिट नोरा और गुरु रंधावा का वीडियो सॉन्ग 'नाच मेरी रानी' लोगों ने खूब पसंद किया। नोरा का डांस और गुरु की आवाज का कॉम्बो हिट हो चुका है और लोगों ने इसके हुक स्टेप्स को खूब कॉपी किया।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/390Kk9g
via IFTTT
No comments:
Post a Comment