अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ जुड़ी रहती हैं। उनके वीडियोज काफी पसंद किए जाते हैं। मकर संक्रांति पर उन्होंने सुशांत से जुड़ा एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है। इसे देखकर उनके फॉलोअर्स तो इमोशनल हो ही गए, अंकिता ने भी रोंगटे खड़े होने की बात लिखी है। 'काय पो छे' का गाना सुन इमोशनल हुईं अंकिता अंकिता इस वीडियो में मकर संक्रांति के मौके पर पतंग उड़ाती दिख रही हैं। साथ में सुशांत की फिल्म 'काय पो छे' का गाना बज रहा है। अंकिता ने लिखा है, इस गाने को सुनकर आज भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं। क्या फिल्म है...इतनी सारी यादों के साथ। फिल्म के वक्त सुशांत के साथ थीं अंकिता फिल्म 'काय पो छे' सुशांत की डेब्यू फिल्म थी। इस वक्त अंकिता और सुशांत रिलेशनशिप में थे। दोनों को 2011 में 'पवित्र रिश्ता' के सेट्स पर प्यार हुआ था। सुशांत ने अंकिता को डांस रिऐलिटी शो 'झलक दिखला जा' में प्रपोज किया था। 2013 में 'काय पो छे' के प्रिमियर के दौरान अंकिता सुशांत के साथ थीं। 2016 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। अंकिता अब विकी जैन के साथ रिलेशनशिप में हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/35HVQpn
via IFTTT
No comments:
Post a Comment