श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी बॉलिवुड में लॉन्च होने से पहले से ही काफी चर्चा में रही हैं। बॉलिवुड में डेब्यू के बाद तो जान्हवी की सुंदरता के कायल लोगों की संख्या में गजब का इजाफा हुआ है। अब लगता कि जान्हवी अपनी डांसिंग स्किल्स से भी लोगों को दीवाना बनाने वाली हैं। जी हां, बहुत कम लोगों को पता है कि जान्हवी कपूर बेहतरीन बेली डांसर हैं और इसका सबूत हाल में शेयर किया गया उनका वीडियो है। जान्हवी कपूर ने अपने इस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह और शाहरुख खान की फिल्म 'अशोका' के गाने पर बेहतरीन बेली के मूव्स करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में जान्हवी की लचकती कमर और उनके डांसिंग टैलेंट के आप भी कायल हो जाएंगे। देखें, वीडियो: वर्क फ्रंट की बात करें तो जान्हवी ने ईशान खट्टर के ऑपोजिट 'धड़क' से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद पिछले साल उनकी फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' रिलीज हुई थी। अब जान्हवी की अगली फिल्म राजकुमार राव के ऑपोजिट 'रूही अफसाना' में दिखाई देंगी। इस फिल्म के अलावा जान्हवी करण जौहर के प्रॉडक्शन की 'दोस्ताना 2' और 'तख्त' में भी काम कर रही हैं। हाल में जान्हवी की एक और फिल्म 'गुड लक जैरी' का फर्स्ट लुक भी रिलीज किया गया है जिसे आनंद एल राय बनाने जा रहे हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/39mp9id
via IFTTT
No comments:
Post a Comment