Monday, January 11, 2021

मिलिंद सोमन की वाइफ अंकिता को याद आया बीच रोमांस, पोस्ट किया मालदीव VIDEO

की वाइफ सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। वह फॉलोअर्स के साथ अपनी पर्सनल लाइफ की झलक भी शेयर करती रहती हैं। उन्होंने एक पुरानी क्लिप पोस्ट की है। इसमें वह अपने पति मिलिंद के साथ बीच पर एंजॉय करती नजर आ रही हैं। अंडरवॉटर और बीच पर की मस्ती अंकिता कोंवर और मिलिंद सोमन घूमने-फिरने के काफी शौकीन हैं। दोनों के वकेशन की तस्वीरों में बीच और वॉटरबॉडी जरूर होते हैं। उनके रीसेंट वीडियो क्लिप में दोनों अंडरवॉटर और बीच पर एंजॉय करते दिख रहे हैं। मिलिंद सोमन को आई लंबी दौड़ मिलिंद और अंकिता फिटनेस को लेकर भी बेहद सजग रहते हैं। उन्होंने फैन्स के लिए कई इंस्पिरेशनल पोस्ट अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर रखे हैं। मिलिंद ने भी एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वह दौड़ लगाते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि वह 2020 की अपनी लॉन्ग रन को मिस कर रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि बीते साल उन्होंने दौड़ 5 से 10 किमी तक सीमित रखी थी लेकिन इस साल मौका मिलते ही लंबी दौड़ लगाएंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3oI0M56
via IFTTT

No comments:

Post a Comment