बॉलिवुड स्टार ने जबसे कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों की मदद की है, उससे दुनियाभर में उनकी फैन-फॉलोइंग में भारी इजाफा हुआ है। सोनू सूद अभी भी लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं और लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फैन्स सोनू सूद के पीछे कितने दीवाने हैं इसका अंदाजा हाल में तब देखने पर पर लगा जबकि सोनू सूद मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। सोशल मीडिया पर एक वायरल हो रहा है जिसमें सोनू सूद शिरडी के मंदिर से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं और बाहर हजारों की भीड़ सोनू के लिए 'रीयल हीरो' जैसे शब्द चिल्ला रही है। वीडियो में सोनू सूद भी अपने फैन्स का अभिवादन करते दिखाई दे रहे हैं। फैन्स की भीड़ तब और क्रेजी हो जाती है जब सोनू सूद अपनी कार पर खड़े हो जाते हैं। देखें, वीडियो: वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनू सूद को कुछ दिनों पहले ही लीड रोल के लिए फिल्म 'किसान' में साइन किया गया है। सोनू सूद के लीड रोल वाली फिल्म 'किसान' को ई निवास डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म को राज शांडिल्य प्रड्यूस करने जा रहे हैं जिन्होंने आयुष्मान खुराना की सुपरहिट फिल्म 'ड्रीमगर्ल' का डायरेक्शन किया था। इसके अलावा सोनू सूद फिल्म 'पृथ्वीराज' में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के साथ एक प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/39ba42E
via IFTTT
No comments:
Post a Comment