Sunday, January 24, 2021

Riya sen Birthday: पति के साथ रिया की इन तस्वीरों की चर्चा, निशांत मलकानी के साथ लव मेकिंग सीन लीक पर रही थीं विवादों में

'चूड़ी जो खनकी हाथों में..याद पिया की आने लगी' फेम ऐक्ट्रेस रिया सेन आज भी उतनी ही खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आती हैं, जितनी बॉलिवुड में एंट्री के समय में वह हुआ करती थीं। रिया के इस म्यूजिक विडियो से वह घर-घर में मशहूर हो गई थीं और इसने उनके करियर की तमाम दरवाजे खोल दिए थे। रिया आज अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। (सभी तस्वीरें: Instagram@riyasendv)

Riya sen Birthday, Riya sen hot: 'चूड़ी जो खनकी हाथों में' फेम ऐक्ट्रेस रिया सेन आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर ऐक्ट्रेस की पति के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें हम लेकर आए हैं।


Riya sen Birthday: पति के साथ रिया की इन तस्वीरों की चर्चा, निशांत मलकानी के साथ लव मेकिंग सीन लीक पर रही थीं विवादों में

'चूड़ी जो खनकी हाथों में..याद पिया की आने लगी' फेम ऐक्ट्रेस रिया सेन आज भी उतनी ही खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आती हैं, जितनी बॉलिवुड में एंट्री के समय में वह हुआ करती थीं। रिया के इस म्यूजिक विडियो से वह घर-घर में मशहूर हो गई थीं और इसने उनके करियर की तमाम दरवाजे खोल दिए थे। रिया आज अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। (सभी तस्वीरें: Instagram@riyasendv)



तब केवल 16 साल की थीं रिया
तब केवल 16 साल की थीं रिया

तब रिया केवल 16 साल की थीं और इतनी सी उम्र में उन्हें स्टारडम मिल गया था। टीवी विज्ञापनों से लेकर फैशन शोज और मैगजीन के कवर तक, हर जगह रिया सेन छाई हुई थीं। उस वक्त लगभग हर फिल्ममेकर उन्हें अपनी फिल्म में लेने की चाहत रखते थे।



रिया सेन का जन्‍म कोलकाता में
रिया सेन का जन्‍म कोलकाता में

मॉडल और ऐक्‍ट्रेस रिया सेन का जन्‍म कोलकाता में हुआ था। उनकी ग्रैंडमदर सुचित्रा सेन, मां मुनमुन सेन और बहन राइमा सेन हैं जो कि फिल्‍मों से जुड़ी हुई हैं।



रिया सेन ने अपने दम पर आगे बढ़ीं
रिया सेन ने अपने दम पर आगे बढ़ीं

रिया सेन मशहूर बंगाली ऐक्ट्रेस मुनमुन सेन की बेटी हैं। चूंकि उनका फिल्मी बैकग्राउंड रहा, इसलिए रिया को ऐक्टिंग का हुनर विरासत में मिला था। फिल्मी बैकग्राउंड होने के बाद भी रिया सेन ने अपने दम पर ही फिल्मों में आगे बढ़ना शुरू किया।



पॉप्युलैरिटी मिली फाल्गुनी पाठक के म्यूजिक विडियो से
पॉप्युलैरिटी मिली फाल्गुनी पाठक के म्यूजिक विडियो से

रिया सेन को पॉप्युलैरिटी भले ही फाल्गुनी पाठक के म्यूजिक विडियो से मिली, लेकिन ऐक्टिंग की दुनिया में उन्होंने बचपन में कदम रख दिए थे। 1991 में आई फिल्म 'विषकन्या' में पूजा बेदी लीड रोल में थीं और इस फिल्म में रिया सेन ने उनके बचपन का किरदार निभाया था।



2001 में आई फिल्म 'स्टाइल'
2001 में आई फिल्म 'स्टाइल'

रिया सेन ने 2001 में आई फिल्म 'स्टाइल' में नजर आईं और यह उनके लिए एक सक्सेसफुल लॉन्च पैड साबित हुई थी। इसके बाद रिया ने 'झंकार बीट्स' में काम किया और वह हिट रही। भले ही उस फिल्म में किया का छोटा सा रोल था, लेकिन उन्हें नोटिस किया गया।



2017 में उन्होंने वेब सीरीज की ओर किया रुख
2017 में उन्होंने वेब सीरीज की ओर किया रुख

बॉलिवुड में अपने जलवे दिखाने के अलावा रिया सेन ने बंगाली, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा की फिल्मों के अलावा इंग्लिश मूवी में भी काम किया। लेकिन धीरे-धीरे रिया फिल्मों में कम नजर आने लगीं और फिर 2017 में उन्होंने वेब सीरीज का रुख कर लिया।



निशांत मलकानी के साथ फिल्माया गया एक लव-मेकिंग सीन लीक
निशांत मलकानी के साथ फिल्माया गया एक लव-मेकिंग सीन लीक

रिया अपनी फिल्मों में इंटींमेट सीन को लेकर काफी खबरों में रही हैं। फिल्म 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स' में रिया और उनके को-स्टार निशांत मलकानी के बीच फिल्माया गया एक लव-मेकिंग सीन लीक हुई थी, जिसके बाद काफी सुर्खियों में रही थीं।



बॉयफ्रेंड शिवम तिवारी से 2017 में शादी
बॉयफ्रेंड शिवम तिवारी से 2017 में शादी

अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी रिया काफी चर्चा में रहीं। उनका नाम कई स्टार्स के साथ जुड़ा, लेकिन उस वक्त सभी हैरान रह गए जब रिया सेन ने गुपचुप तरीके से अपने बॉयफ्रेंड शिवम तिवारी से 2017 में शादी कर ली।



राइमा ने सुनाई थी शादी की खबर
राइमा ने सुनाई थी शादी की खबर

रिया की बहन राइमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस शादी की तस्वीरें शेयर कर कन्फर्म किया कि दोनों की शादी हो चुकी है। फैन्स इस झटके से हैरान रह गए थे।



काफी समय से रिलेशनशिप में थे दोनों
काफी समय से रिलेशनशिप में थे दोनों

रिया-शिवम ने पुणे में परिवार वालों और कुछ खास दोस्तों व अपनों की मौजूदगी में शादी रचाई थी। बता दें कि शिवम और रिया काफी समय से रिलेशनशिप में थे। शिवम तिवारी के साथ रिया अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर किया करती हैं।





from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2NqaWcA
via IFTTT

No comments:

Post a Comment