बॉलिवुड ऐक्ट्रेस इसी महीने अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। अपने पहले बच्चे के जन्म से पहले ही भी ऑस्ट्रेलिया से भारत वापस आ रहे हैं और अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा का पूरा ख्याल रख रहे हैं। हाल में हमारे सहयोगी ETimes के फटॉग्रफर्स अनुष्का और विराट की एक्सक्लूसिव तस्वीरें लेकर आए हैं जिसमें दोनों मुंबई के जुहू स्थित घर में बालकनी में ब्रेकफास्ट इंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं। विराट और अनुष्का की ये तस्वीरें राजू शेलार ने खींची हैं। विराट पिछले हफ्ते ही ऑस्ट्रेलिया टूर बीच में छोड़कर पैटर्निटी लीव पर भारत वापस आ गए हैं। उम्मीद है कि विराट और अनुष्का जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। विराट और अनुष्का ने अपने बच्चे के जन्म से पहले एक ऐनिमल थीम की नर्सरी भी तैयार करवाई है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का पिछली बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'जीरो' में शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ दिखाई दी थीं। अब अपने पहले बच्चे के जन्म के बाद वह फिर से काम पर लौटेंगी। माना जा रहा है कि वह क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायॉपिक में लीड रोल निभाएंगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/35eqZAo
via IFTTT
No comments:
Post a Comment