के केस में ड्रग्स के ऐंगल से जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बुधवार 6 जनवरी 2021 को बॉलिवुड ऐक्टर की बहन को पूछताछ के लिए बुलाया है। एक अधिकारी ने मीडिया को बताया है कि में अर्जुन रामपाल, उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला और अगिसियालोस डेमेट्रिएड्स की संलिप्तता के बारे में पूछताछ की जाएगी। बताया जा रहा है कि अर्जुन रामपाल की बहन बुधवार को एनसीबी ऑफिस पहुंचेंगी। अर्जुन रामपाल की बहन को काफी पहले समन भेजा गया था। अर्जुन के घर से कुछ ऐसी दवाएं मिली थीं जो बिना प्रिस्क्रिप्शन के नहीं मिलती हैं। एनसीबी ने अर्जुन की मुंबई स्थित प्रॉपर्टीज पर छापा मारा था। इसके बाद अर्जुन और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से कई घंटों तक पूछताछ चली थी। बता दें कि एनसीबी ने गैब्रिएला के भाई अगिसियालोस डेमेट्रिएड्स को गिरफ्तार भी किया था। एनसीबी का कहना है कि अगिसियालोस एक बड़े ड्रग सिंडिकेट का हिस्सा हैं और उनके संबंध उन्हीं कथित ड्रग पेडलर्स से थे जिन्होंने रिया और शौविक को सुशांत के लिए ड्रग्स सप्लाई किए थे। हालांकि बाद में अगिसियालोस को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3bek4v0
via IFTTT
No comments:
Post a Comment