Friday, January 15, 2021

अपने आलिशान घर में सपना चौधरी का जबरदस्‍त डांस, वीडियो पर रुक नहीं रहा फैंस का प्‍यार

हरियाणा की स्‍टार सपना चौधरी इन दिनों कोरोना के कारण स्‍टेज पर परफॉर्म नहीं कर पा रही हैं। फैंस भी उन्‍हें देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब सपना अपने आलिशान घर में ही ठुमके लगा रही हैं। यूं तो सपना अक्‍सर अपने फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं लेकिन हाल ही में उन्होंने फैंस के लिए अपने लेटेस्‍ट हिट गाने पर जबरदस्त ठुमके लगाए। उन्‍होंने इंस्टाग्राम पर ब्लू सूट पहनकर अपना बेहतरीन डांस शेयर किया जो अब काफी वायरल हो रहा है। लाखों लोगों ने देखा वीडियोसपना के हरियाणवी गाने चटक-मटक को लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो शेयर करते हुए डांसिंग क्वीन ने लिखा, 'चटक मटक... 28 मिलियन और व्यूज की गिनती अभी भी जारी है।' फैंस को पसंद आया सपना का अंदाजघर पर ही रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में सपना का लुक और डांस का अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। बता दें, सपना ने हाल ही में अपने नए गाने का पोस्टर भी जारी किया था। उनके इस गाने का नाम 'लोरी' है जो 20 जनवरी को रिलीज होगा।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3oTb5TG
via IFTTT

No comments:

Post a Comment