बॉलिवुड ऐक्टर अपने ऐक्शन के लिए काफी पॉप्युलर हैं। फिल्मों में अपनी धमाकेदार ऐक्टिंग के अलावा वह अपनी फिटनेस से लोगों का ध्यान खींचते हैं। सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहने वाले विद्युत जामवाल अक्सर अपने स्टंट वाले वीडियो शेयर करते रहते हैं। ऐक्टर ने एक बार फिर कुछ ऐसा ही कमाल का स्टंट करके दिखाया है। दुनिया में वैसे तो कई खतरनाक हथियार होते हैं लेकिन कहा जाता है कि उरूमी का इस्तेमाल करना सबसे मुश्किल साबित होता है। ऐसे में विद्युत जामवाल ने भी खुद के लिए यहीं चैलेंज तैयार किया है। उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें वह उरूमी का इस्तेमाल कर तेज गति से स्टंट कर रहे हैं। विद्युत जामवाल इतनी आसानी से इस हथियार का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसे देखकर कोई हैरान रह जाए। ये कोई पहला मौका नहीं है जब विद्युत जामवाल ने ऐसा खतरनाक स्टंट किया है। उनके लिए स्टंट करना बाएं हाथ का खेल है। कुछ समय पहले विद्युत जामवाल का एक वीडियो वायरल हुआ था, जहां वे अपने शरीर पर गर्म मोम डाल रहे थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो विद्युत जामवाल का आखिरी बार फिल्म 'खुदा हाफिज' में नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों का बेहतरीन रेस्पॉन्स मिला था। बताया जा रहा है कि विद्युत जामवाल फिल्म 'खुदा हाफिज' के सीक्वल पर काम करने जा रहे हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2L7qy49
via IFTTT
No comments:
Post a Comment