Wednesday, January 6, 2021

अक्षय कुमार ने दिखाया 'बच्चन पांडे' का फर्स्ट लुक, फैन्स ने कहा- कतई जहर है यह अंदाज़

अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' का फर्स्ट लुक सामने आया है, जिसमें ऐक्टर अपने दबंग अंदाज़ में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान पर नए साल पर शुरू हो गई है। अक्षय कुमार ने इस फिल्म की पहली झलक शेयर की है, जिसमें उनके किरदार वाला लुक नजर आ रहा है। चेहरे पर बदले का गुस्सा, गले में कई मोटी चेन, हाथों में मोटा सा ब्रेसलेट और एक आंख कुछ अजीब सी नजर आ रही है। अक्षय कुमार ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, 'नया साल, पुराना असोसिएशंस, बच्चन पांडे की शूटिंग शुरू हो चुकी है। साजिद नाडियाडवाला के साथ मेरी 10वीं फिल्म, उम्मीद है आगे और भी होंगी।' इस पोस्ट में फैन्स से उन्होंने अपने लिए बेस्ट विश की डिमांड की है और उनके इस लुक पर लोगों की राय भी मांगी है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ लीड रोल में कृति सैनन हैं और सभई क्रू इस वक्त राजस्थान में हैं। कृति सैनन ने इंस्टाग्राम पर क्लैप बोर्ड के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं और बताया था कि फिल्म की शूटिंग में सारे जुट गए हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2L9L43Z
via IFTTT

No comments:

Post a Comment