Thursday, January 14, 2021

रितेश देशमुख के बच्चों का ये वीडियो है वायरल, छत पर उड़ाते दिखे पतंग, खाया तिल का लड्डू

अपने बच्चों के साथ हर फेस्टिवल पूरे जोश के साथ मनाते हैं। मकर संक्रांति को लेकर उनकी फैमिली में खासा एक्साइटमेंट रहता है। उनके बच्चों ने इस बार भी धूमधाम से ये फेस्टिवल मनाया, पतंग उड़ाई और गुड़-तिल का लड्डू भी खाया है। उनकी वाइफ जेनेलिया डिसूजा ने इस मौके का प्यारा वीडियो शेयर किया है। रितेश ने दोस्तों से सीखा पतंग उड़ाना वीडियो में रितेश के बेटे रियान दोस्तों के साथ पतंग उड़ाते नजर आ रहे हैं। एक सीन में वह लड्डू भी खा रहे हैं। मकर संक्रांति पर रितेश ने ईटाइम्स से बातचीत में कहा था, हालांकि पतंग उड़ाना खासतौर पर गुजरात में होता है, लेकिन इसका चलन मुंबई में भी हो गया है। मेरे पिता (महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलास राव देशमुख) लातूर के थे, उनके यहां इस दिन पतंग उड़ाने का इतना महत्व नहीं था। यह मैंने मुंबई में अपने दोस्तों से सीखा है। रितेश ने याद किए बचपन के दिन बचपन को याद करते हुए रितेश ने बताया, हम समुद्र के पास सरकारी बंगले में रहते थे। मैं जैसे ही स्कूल से घर आता, दौड़कर इस उम्मीद से छत पर जाता था कि मांझे से कोई पतंग कटकर गिरी होगी। मेरे दोस्त भी पतंग उड़ाने आते थे। पतंग उड़ाने से ज्यादा हम कटी पतंगें लूटने के लिए दौड़ते थे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3bESaIu
via IFTTT

No comments:

Post a Comment