ने नए साल पर अपने सारे पोस्ट डिलीट करके फैन्स को चौंका दिया था। वह सोशल मीडिया पर फिर से काफी ऐक्टिव हैं। इस वक्त इंस्टाग्राम पर 'पोस्ट अ पिक्चर' चैलेंज काफी पॉप्युलर है। दीपिका ने भी इसमें हिस्सा लिया और मजेदार चीजें पोस्ट की हैं। गूगल सर्च वाकई है इंट्रेस्टिंग दीपिका ने इंस्टा स्टोरी पर अपने बचपन की तस्वीर, खाना, किसके सबसे करीब है, और आखिरी बार क्या गूगल किया था जैसी मजेदार चीजें पोस्ट की हैं। दीपिका ने आखिरी चीज क्या गूगल की थी इसका जवाब है, दस्तानों का साइज कैसे नापें। वहीं सबसे करीबी लोगों में उन्होंने रणवीर सिंह और अपनी बहन अनिषा पादुकोण की तस्वीर पोस्ट की है। राजस्थान में की थी नए साल की शुरुआत दीपिका ने सारी तस्वीरें डिलीट करने के बाद नए साल में अपनी ऑडियो डायरी पोस्ट की थी। इसमें उन्होंने अपने विचार और फीलिंग्स रिकॉर्ड किए थे। नए साल में दीपिका रणवीर के साथ रणथम्भौर गई थीं। उनके साथ आलिया, रणबीर भी थे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3nsmhoQ
via IFTTT
No comments:
Post a Comment