बॉलिवुड ऐक्ट्रेस इस समय अपनी प्रेग्नेंसी फेज को इंजॉय कर रही हैं। इसी बीच उन्होंने गर्ल गैंग यानी अपने ब्रेस्ट फ्रेंड्स के साथ री-यूनियन किया है। करीना कपूर ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह अपनी बेस्टफ्रेंड मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, मल्लिका भट्ट और नताशा पूनावाला नजर आ रहे हैं। करीना कपूर ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है कि इस री-यूनियन में करिश्मा कपूर मिसिंग हैं। करिश्मा कपूर ने इस तस्वीर के कॉमेंट सेक्शन में हॉर्ट इमोजी बनाए हैं। इससे पहले करीना कपूर ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी। इसमें येलो टी-शर्ट और ब्लू रिप्ड जींस पहने हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'मैं अपनी जींस दोबारा कब पहन पाऊंगी?' वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान के साथ नजर आएंगी। उन्होंने अपने हिस्से की शूटिंग को अक्टूबर में खत्म कर लिया था। इसके अलावा करीना कपूर करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में काम करती दिखाई देंगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/35klD6L
via IFTTT
No comments:
Post a Comment