इंटरनैशनल स्टार हाल में एक अलग ही तरह की मुसीबत में फंस गईं। दरअसल प्रियंका चोपड़ा सलून गई थीं तब उनका सामना पुलिसवालों से हो गया। प्रियंका के कारण किए गए के बीच में सलून के लिए निकल गई थीं। बता दें कि कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन आने के बाद से पूरे युनाइटेड किंगडम में लॉकडाउन लगा दिया गया है। कोरोना का यह नया स्ट्रेन और ज्यादा संक्रामक बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बुधवार को प्रियंका चोपड़ा, उनकी मां मधु चोपड़ा अपने पालतू कुत्ते के साथ एक लग्जरी सलून में जाते हुए देखे गए। इसके बाद उनका पुलिस से सामना हो गया। खबर है कि पुलिस ने सलून मालिक को भी नियमों का हवाला देते हुए हड़का दिया। हालांकि पुलिस ने उन पर कोई जुर्माना नहीं किया है। यह भी खबर है कि उस समय वहां सिलेब्रिटी स्टाइलिस्ट जोश वुड भी मौजूद थे। प्रियंका पर भी कोई जुर्माना नहीं किया गया क्योंकि उन्होंने पुलिस को कुछ डॉक्यूमेंट के जरिये यह बताया कि एक फिल्म के लिए उनका हेयर कलर किया जाना था। बाद में प्रियंका के प्रवक्ता ने बताया है कि एक फिल्म की शूटिंग के लिए प्रियंका इस समय लंदन में है और सलून को केवल प्रॉडक्शन हाउस के लिए निजी तौर पर खोला गया था जिसमें सभी सरकारी गाइडलाइंस का पालन करना था। बता दें कि प्रियंका अभी भी निक जोनस के साथ लंदन में ही रह रही हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/397xohU
via IFTTT
No comments:
Post a Comment