Thursday, January 14, 2021

अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, बीच और पूल की तस्वीरें वायरल

अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया ऐंड्रियानी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर ऐसी तस्वीरें पोस्ट की हैं जो तेजी से वायरल हो रही हैं। जॉर्जिया की तस्वीरें बीच के किनारे और पूल के पास की हैं। उनके कुछ इंट्रेस्टिंग वीडियोज भी शेयर किए हैं।

Giorgia Andriani Stunning Photoshoot: अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया ऐंड्रियानी ने इंटरनेट पर धमाल मचा रखा है। लॉकडाउन के बाद उनकी कई कातिलाना तस्वीरें सामने आ रही हैं।

अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, बीच और पूल की तस्वीरें वायरल

अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया ऐंड्रियानी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर ऐसी तस्वीरें पोस्ट की हैं जो तेजी से वायरल हो रही हैं। जॉर्जिया की तस्वीरें बीच के किनारे और पूल के पास की हैं। उनके कुछ इंट्रेस्टिंग वीडियोज भी शेयर किए हैं।

समुद्र किनारे किसकी राह देख रही हैं जॉर्जिया?
समुद्र किनारे किसकी राह देख रही हैं जॉर्जिया?

अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया ने इंस्टाग्राम पर कहर ढाने वाली तस्वीरें पोस्ट की हैं। उन्होंने तस्वीरों के साथ कैप्शन दिया है। समुद्र के किनारे पर तुम्हारी राह देखते हुए।

पूल के पास दिया कातिलाना पोज
पूल के पास दिया कातिलाना पोज

इसके पहले भी जॉर्जिया ने स्विमिंग पूल के बाहर ब्लैक बिकीनी में तस्वीरें पोस्ट की हैं। जॉर्जिया इटैलियन मॉडल और डांसर हैं। वह लॉकडाउन भर घर पर रहने के बाद फिर से काम के लिए ऐक्टिव हो गई हैं।

लॉकडाउन में अरबाज के साथ रहीं जॉर्जिया
लॉकडाउन में अरबाज के साथ रहीं जॉर्जिया

लॉकडाउन के दौरान जॉर्जिया अरबाज खान के साथ रही थीं। वे अरबाज के साथ मस्ती और कुकिंग के कई वीडियोज शेयर करती रही हैं। जॉर्जिया 2018 में उस वक्त हेडलाइन्स में आई थीं, जब अरबाज खान के साथ उनकी तस्वीरें वायरल हुई थीं।

अरबाज ने कही थी जॉर्जिया को डेट करने की बात
अरबाज ने कही थी जॉर्जिया को डेट करने की बात

अरबाज खान ने 2019 में एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह जॉर्जिया को डेट कर रहे हैं। अरबाज और जॉर्जिया एक-दूसरे से नजदीकियां नहीं छिपाते। जॉर्जिया को अरबाज के फैमिली फंक्शंस में भी देखा जाता है।

शादी पर जॉर्जिया ने दिया था ये जवाब
शादी पर जॉर्जिया ने दिया था ये जवाब

अरबाज खान से शादी के सवाल पर जॉर्जिया ने कहा था कि जब आप किसी फेमस इंसान के साथ जुड़ते हैं तो इस तरह के सवालों का सामना करना पड़ता है। जॉर्जिया ने कहा था कि उन्हें इन सब बातों से फर्क नहीं पड़ता।

from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3bEvMyU
via IFTTT

No comments:

Post a Comment