Friday, January 15, 2021

आमिर खान की इस फिल्म के ऑडिशन में रिजेक्ट हुए थे वरुण धवन

बॉलिवुड ऐक्टर को लेकर इस समय चर्चा हो रही है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी करने जा रहे हैं। वरुण धवन अपनी बेहतरीन ऐक्टिंग के लिए पॉप्युलर हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने की एक फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन वह रिजेक्ट हो गए थे। वरुण धवन ने एक कार्यक्रम में बताया था कि उन्होंने आमिर खान की फिल्म 'धोबी घाट' में काम करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने ऑडिशन दिया लेकिन वह रिजेक्ट हो और फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए थे। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलिवुड में कदम रखने वाले वरुण धवन ने कई हिट फिल्में दी हैं। वरुण धवन ने अपने फिल्म करियर में अलग-अलग तरह के रोल किए हैं। दर्शकों ने उनके काम को बहुत पसंद किया है। वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वरुण धवन आखिरी बार अपने पिता डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'कुली नंबर 1' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान थीं। अब वरुण धवन डायरेक्टर श्रीराम राघवन के साथ परमवीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल की बायॉपिक में काम करेंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2XG2bNu
via IFTTT

No comments:

Post a Comment