अनुष्का शर्मा प्यारी सी बेटी के पैरंट्स बन चुके हैं। विराट के भाई विकास कोहली ने अपनी भतीजी के स्वागत में पोस्ट डाला है। इसमें एक बच्चे के पैर दिख रहे हैं। लोग मान रहे हैं कि ये विराट और अनुष्का की बेटी की पहली झलक है। उन्होंने बच्ची का स्वागत किया है और बताया कि घर पर ऐंजल के आने से फैमिली बहुत खुश है। नन्ही पर का परिवार में स्वागत ने सोमवार दोपहर के बाद बेटी को जन्म दिया। विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके यह खबरी अपने फ्रेंड्स और फैन्स को दी थी। उन्होंने लोगों से गुजारिश की थी कि इस वक्त लोग उनकी प्रिवसी का सम्मान करें। विकास ने बच्चे के पैरों की तस्वीर के साथ वेलकम लिखा है। अनुष्का प्रेग्नेंसी के दौरान रही हैं ऐक्टिव अनुष्का और विराट कोहली ने अगस्त में सबके साथ खुशखबरी शेयर की थी। उन्होंने बताया था कि जनवरी में वे दो से तीन होने वाले हैं। अनुष्का प्रेग्नेंसी के बाद भी काफी ऐक्टिव रहीं। उन्होंने इस दौरान ऐड शूट और मैग्जीन शूट भी किया था। वहीं वह बेबी बम्प में अपनी खूबसूरत तस्वीरें भी पोस्ट करती रही हैं। सोशल मीडिया से बच्ची को रखेंगे दूर अनुष्का ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह और विराट अपने बच्चे को सोशल मीडिया से दूर रखना चाहते हैं। अनुष्का ने बताया था कि वे नहीं चाहते कि उनके बच्चे को दूसरे बच्चे से स्पेशल बनाया जाए। वहीं अनुष्का ने यह भी बताया था कि उन्होंने बच्चे के लिए जेंडर न्यूट्रल नर्सरी तैयार की थी। उन्होंने कहा था, मैं नहीं मानती कि लड़कियों को पिंक पहनना चाहिए और लड़कों को ब्लू। मेरी परवरिश में सभी रंग होंगे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3sb3ty9
via IFTTT
No comments:
Post a Comment